शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) को कर्नाटक में मिली 100 मेगावाट की सोलर परियोजना

टाटा पावर को कर्नाटक में 50 मेगावाट के दो सोलर ग्रिड फोटोवोल्टिक परियोजना मिली है।

कंपनी को यह परियोजना जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय सोलर मिशन के तहत खुले वर्ग में मिला है। बीएसई में टाटा पावर के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 70.10 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह 70.30 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 69.35 रुपये तक गया। दोपहर करीब 1.42 बजे कंपनी के शेयर 0.05 रुपये या 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 69.80 रुपये पर चल रहा है। 12 फरवरी 2016 को यह 55 रुपये तक नीचे गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 79.80 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख