शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन होटल्स (Indian Hotels) बेचेगी बोस्टन में स्थित ताज बोस्टन

इंडियन होटल्स (Indian Hotels) ने ताज समूह के बोस्टन में स्थित होटल ताज बोस्टन को बेचने का फैसला किया है।

इंडियन होटल्स ने इस होटल की बिकवाली के लिए कम से कम कीमत 837 करोड़ रुपये रखी है। ताज समूह इंडियन होटल्स के स्वामित्व वाला एक होटलों का समूह है, जो कि टाटा समूह का हिस्सा है।
बीएसई में इंडियन होटल्स का शेयर बुधवार के 114.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 116.80 रुपये पर खुला, जो कि आज के कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 2 बजे कंपनी का शेयर 0.10 रुपये या 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 114.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!