शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेडिंग्टन इंडिया (Redington India) की सहायक कंपनी ने लिंकप्लस में खरीदी 10% अतिरिक्त हिस्सेदारी

रेडिंग्टन इंडिया (Redington India) की सहायक कंपनी रेडिंग्टन गल्फ एफजेडई (आरजीएफ) ने तुर्की की कंपनी लिंकप्लस में 10% हिस्सेदारी और खरीदी है।

आरजीएफ ने लिंकप्लस के 10% शेयर शेयरधारकों से 11.50 लाख डॉलर में खरीदें हैं, जिससे लिंकप्लस में इसकी हिस्सेदारी 70% से बढ़ कर 80% हो गयी है। रेडिंग्टन इंडिया ने यह भी बताया है कि लिंकप्लस की बाकि 20% हिस्सेदारी भी निषपक्ष आधार पर खरीदी जायेगी।
बीएसई में रेडिंग्टन इंडिया का शेयर बुधवार के 110.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 112.55 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 2.30 रुपये या 2.09% की मजबूती के साथ 112.50 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 115.70 रुपये और निचला स्तर 111.00 रुपये रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में रेडिंग्टन इंडिया का शेयर 132.00 के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 91.20 रुपये के स्तर तक फिसला है।(शेयर मंथन, 19 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!