शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अजमेरा रियल्टी ऐंड इंफ्रा इंडिया (Ajmera Reality & Infra India) का तिमाही लाभ घटा, शेयर टूटा

अजमेरा रियल्टी ऐंड इंफ्रा इंडिया (Ajmera Reality & Infra India) को वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में 15.66 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 17.17 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालांकि वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में कंपनी का लाभ बढ़ कर 39.34 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वर्ष के अंत में 22.19 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में कंपनी को 222.35 करोड़ रुपये की आय हुई, जो कि पिछले वित्त वर्ष के अंत में 143.92 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में अजमेरा रियल्टी का शेयर बुधवार के 176.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मजबूती के साथ 179.90 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 8.90 रुपये या 5.03% की गिरावट के साथ 167.90 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 181.40 रुपये और निचला स्तर 165.80 रुपये रहा। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख