शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिको ऑटो (Rico Auto) के सालाना लाभ में भारी गिरावट, आय में बढ़त

रिको ऑटो (Rico Auto) को वित्त वर्ष 2015-16 में 27.07 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसकी तुलना में पिछले वर्ष में कंपनी को 171.87 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालांकि वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी का लाभ 5.20 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी 4.77 करोड़ रुपये के नुकसान में रही थी। इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में कंपनी की आय 907.50 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 853.73 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में रिको ऑटो का शेयर गुरुवार के 37.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मजबूती के साथ 38.20 रुपये पर खुला है। मगर शुरुआती कारोबार में ही इसमें गिरावट आ गयी है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 63.90 रुपये और निचला स्तर 27.70 रुपये रहा। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!