शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अनिल (Anil) के तिमाही लाभ में 10.59% की गिरावट, शेयर लुढ़का

अनिल (Anil) को वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में 10.59% की गिरावट के साथ 16.46 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसकी तुलना में पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 18.41 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालांकि कंपनी के सालाना लाभ में मामूली बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी का लाभ 55.59 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष में कंपनी 54.93 करोड़ रुपये के लाभ में रही थी। इसके अलावा सालाना आधार पर कंपनी की आय में 26.65% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में कंपनी की आय 1,227.42 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 969.08 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में अनिल का शेयर गुरुवार के 371.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को कमजोरी के साथ 358.10 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 44.30 रुपये या 11.93% की गिरावट के साथ 327.00 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 439.00 रुपये और निचला स्तर 186.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख