शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएल मॉरिसन इंडिया (JL Morison India) का तिमाही घाटा बढ़ा, शेयर लुढ़का

जेएल मॉरिसन इंडिया (JL Morison India) को वित्त वर्ष 2014-15 की चौथी तिमाही में हुए 0.54 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 के समान समय में 2.17 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

इसके साथ ही कंपनी के सालाना लाभ में भी गिरावट आयी है। वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी का लाभ 2.78 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष में कंपनी 4.91 करोड़ रुपये के लाभ में रही थी। इसके अलावा सालाना आधार पर कंपनी की आय में 2.76% की मामूली बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में कंपनी की आय 93.79 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 91.27 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में जेएल मॉरिसन का शेयर गुरुवार के 1,051.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ 900.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे कंपनी का शेयर 116.00 रुपये या 11.04% की गिरावट के साथ 935.00 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,640.00 रुपये और निचला स्तर 809.50 रुपये रहा। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!