शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शिरपुर गोल्ड रिफाइनरी (Shirpur Gold Refinery) को पिछले वर्ष की तिमाही के मुकाबले हुआ लाभ

शिरपुर गोल्ड रिफाइनरी (Shirpur Gold Refinery) को वित्त वर्ष 2014-15 की चौथी तिमाही में हुए 1.88 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 के समान समय में 6.53 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

मगर इसके सालाना लाभ में 10.88% कमी हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी का लाभ 13.75 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष में कंपनी 15.43 करोड़ रुपये के लाभ में रही थी। साथ ही शिरपुर गोल्ड रिफाइनरी की तिमाही और सालाना आय बढ़ी है। वित्त वर्ष 2014-15 और इसकी आखरी तिमाही में कंपनी की आय क्रमश: 3,221.16 करोड़ रुपये और 796.16 करोड़ रुपये रही थी। इसकी तुलना में कंपनी की आय वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम तिमाही में बढ़त के साथ 3,895.34 करोड़ रुपये और 1,018.27 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में शिरपुर गोल्ड रिफाइनरी का शेयर गुरुवार के 93.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 96.80 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 1.20 रुपये या 1.29% की गिरावट के साथ 92.00 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 100.25 रुपये और निचला स्तर 49.00 रुपये रहा। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख