शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एजीसी नेटवर्क्स (AGC Networks) को हुआ अंतिम तिमाही में घाटा, शेयर कमजोर

एजीसी नेटवर्क्स (AGC Networks) को वित्त वर्ष 2014-15 की चौथी तिमाही में 39.65 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 के समान समय में 16.78 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसके साथ ही कंपनी के सालाना घाटे में भी बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी का घाटा बढ़ कर 36.71 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष में कंपनी 0.38 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। साथ ही एजीसी नेटवर्क्स की तिमाही और सालाना आय भी घटी है। वित्त वर्ष 2014-15 और इसकी आखरी तिमाही में कंपनी की आय क्रमश: 340.12 करोड़ रुपये और 97.40 करोड़ रुपये रही थी। इसकी तुलना में कंपनी की आय वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम तिमाही में घट कर 313.19 करोड़ रुपये और 76.59 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में एजीसी नेटवर्क्स का शेयर गुरुवार के 68.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 68.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 0.20 रुपये या 0.29% की गिरावट के साथ 68.00 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!