शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) की रियल्टी परियोजनाओं के लिए 3,000 करोड़ रुपये की योजना

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) ने वित्त वर्ष 2016-17 में रियल्टी परियोजनाओं के लिए 3,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनायी है।

कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान छह लाख वर्ग फुट क्षेत्र में वाणिज्यिक रियल एस्टेट परियोजनाओं की शुरुआत करेगी। इन परियोजनाओं में चेन्नई में 1,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हौने वाला एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और बेंगलुरु में 2,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कार्यालय-सह-खुदरा और आवासीय परियोजना शामिल हैं।
बीएसई में ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार के 153.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 152.00 रुपये पर खुला और 154.00 के रुपये के उच्च स्तर तक गया। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 2.30 रुपये या 1.50% की गिरावट के साथ 151.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख