शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मनपसंद बेवरेजज (Manpasand Beverages) का शुद्ध लाभ 47.64% बढ़ा,शेयर में 3.75%

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में मनपसंद बेवरेजज का शुद्ध लाभ 47.64% बढ़ कर 25.54 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष की 2014-15 की चौथी तिमाही में कंपनी को 17.30 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी बिक्री 90.96% बढ़ कर 230.39 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 120.64 करोड़ रुपये की बिक्री की थी। वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी शुद्ध लाभ 68.84% बढ़ कर 50.56 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल के अंत में 29.94 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री 54.75% बढ़ कर 556.70 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी की बिक्री 359.74 करोड़ रुपये की बिक्री की थी। बीएसई में मनपसंद बेवरेजज के शेयर आज बढ़त के साथ 505 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 524.25 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 505 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.02 बजे कंपनी के शेयर 18.75 रुपये या 3.75% की बढ़त के साथ 518.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख