शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी ने 20% घटाये ई-ऑक्शन में कोयले के दाम

कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स ने ई-ऑक्शन में कोयले के दामों में 20% की कटौति की है।

कंपनी ने कहा है कि महाराष्ट्र और दूसरे पड़ोसी राज्यों के उन उपभोक्ताओं के लिए यह कटौति काफी फायदेमंद होगी, जो कंपनी के अधिक दामों की वजह से दूसरी कंपनियों से कोयला खरीदते थे। कोयले के नये दाम तुरंत प्रभाव से लागू हो गये हैं, जिससे उपभोक्ता 24 मई को होने वाली ई-ऑक्शन में इसका लाभ उठा सकेंगे।
बीएसई में कोल इंडिया का शेयर गुरुवार के 280.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को हल्की मजबूती के साथ 280.20 रुपये पर खुला और 281.00 के रुपये के उच्च स्तर तक गया। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 0.25 रुपये या 0.09% की मामूली गिरावट के साथ 279.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख