शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात पिपावाव (Gujrat Pipavav) का लाभ 25.49% घटा, शेयर में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में गुजरात पिपावाव का लाभ 25.49% घट कर 49.83 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 66.88 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 193.11 करोड़ रुपये से 13.28% घट कर 167.46 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष की अंत में कंपनी का शुद्ध लाभ 387.28 करोड़ रुपये से 38.89% घट कर 236.65 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी की आय घट कर 684.75 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आय 907.08 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में गुजरात पिपावाव के शेयर आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 157 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 158.70 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 153.40 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.26 बजे कंपनी के शेयर 1.00 रुपये या 0.63% की गिरावट के साथ 158.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!