शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआरबी इन्फ्रा का लाभ 9.36% बढ़ा, आय में 54.07% की वृद्धि

आईआरबी इन्फ्रा का लाभ वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 9.36% बढ़ कर 151.16 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

वित्त वर्ष 2014-15 की चौथी तिमाही में कंपनी को 138.21 का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की कुल आय 1,019.78 करोड़ रुपये के मुकाबले 54.07% बढ़ कर 1,571.20 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 542.90 करोड़ रुपये से 17.11% बढ़ कर 635.82 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी की आय 5,254.14 करोड़ रुपये रही है। कंपनी की आय में पिछले साल के 3,961.88 करोड़ रुपये के मुकाबले 32.61% की वृद्धि हुयी है। बीएसई में आईआरबी इन्फ्रा के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 220.45 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 223.70 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 216.40 रुपये तक गया। दोपहर करीब 1.27 बजे कंपनी के शेयर 1 रुपये या 0.46% की बढ़त के साथ 217.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख