शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शोभा (Sobha) वापस खरीदेगी 22,75,000 इक्विटी शेयर

शोभा (Sobha) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 19 मई को हुई बैठक में कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों से 22,75,000 इक्विटी शेयर वापस खरीदने को मंजूरी दे दी है।

कंपनी इन शेयरों को प्रति 330 रुपये और अधिकतम 75,07,50,000 रुपये में खरीदेगी। ये 22,75,000 इक्विटी शेयर कंपनी की कुल पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पूँजी के 2.32% हैं।
बीएसई में शोभा का शेयर गुरुवार के 305.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 300.00 रुपये पर खुला और 302.30 के रुपये के उच्च स्तर तक गया। कारोबार के दौरान यह 291.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयर में 7.30 रुपये या 2.39% की गिरावट के साथ 298.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख