शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनिकेम लैब (Unichem Lab) का तिमाही लाभ बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में यूनिकेम लैब का लाभ 186.55% बढ़ कर 28.14 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आय 9.82 करोड़ रुपये रही थी। इस समान अवधि में कंपनी की आय 255.99 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.78% बढ़ कर 301.51 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की बिक्री भी 16.59% बढ़ कर 292.13 करोड़ रुपये हो गयी है। मार्च 2015 में कंपनी ने 250.55 करोड़ रुपये की बिक्री की थी। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 56.17% बढ़ कर 100.56 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल कंपनी को 64.39 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आय 14.08 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 18.06 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में यूनिकेम लैब के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 272.40 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 280.40 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 262.10 रुपये तक फिसला। अंत में यह 4.80 रुपये या 1.79% की गिरावट के साथ 264 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!