शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्हर्लपूल इंडिया (Whirlpool of India) के तिमाही लाभ और सालाना लाभ में बढ़त

व्हर्लपूल इंडिया (Whirlpool of India) के तिमाही लाभ में 22.68% और सालाना लाभ में 17.51% की बढ़त हुई है।

वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी 55.27 करोड़ रुपये के लाभ में रही थी। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में कंपनी को 67.81 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी का लाभ 247.38 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष में कंपनी 210.51 करोड़ रुपये के लाभ में रही थी। इसके अलावा सालाना आधार पर कंपनी की आय में भी बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में व्हर्लपूल इंडिया की आय 3,488.12 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 3,293.78 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में व्हर्लपूल इंडिया का शेयर गुरुवार के 757.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 759.90 रुपये पर खुला और 766.90 के रुपये के उच्च स्तर तक गया। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर में 23.65 रुपये या 3.12% की गिरावट के साथ 733.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख