शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान ऑर्गेनिक केमिकल्स (Hidustan Organic Chemicals) का तिमाही और सालाना घाटा हुआ कम

हिंदुस्तान ऑर्गेनिक केमिकल्स (Hidustan Organic Chemicals) के तिमाही और सालाना घाटे में गिरावट हुई है।

वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी को हुए 48.18 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में कंपनी को 41.24 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी का घाटा 173.77 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष में कंपनी को 215.49 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी की आय में भी गिरावट हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी को 109.14 करोड़ रुपये की आय हुई, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 150.13 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में शुक्रवार को हिंदुस्तान ऑर्गेनिक केमिकल्स का शेयर 0.50 रुपये या 3.08% की गिरावट के साथ 15.75 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबार के दौरान यह 16.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 15.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 22.70 रुपये और निचला स्तर 10.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन 21 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख