शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बॉम्बे रेयॉन (Bombay Rayon) का लाभ 44.11% बढ़ा, आय 16.72% बढ़ी

बॉम्बे रेयॉन फैशंस का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी में 44.11% बढ़ कर 10.29 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2014-15 की आखिरी तिमाही में कंपनी को 7.14 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 1025.53 करोड़ रुपये के मुकाबले 16.72% बढ़ कर 1197.05 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी बढ़ कर 1082.10 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का कुल खर्च 883.11 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 54 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 132.83 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आय 2660.63 करोड़ रुपये से 9.41% बढ़ कर 2911.06 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में बॉम्बे रेयॉन फैशंस के शेयर शुक्रवार को 1.40 रुपये या 1.02% की गिरावट के साथ 136.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 142 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 136 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 21 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख