शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पनामा पेट्रोकेम (Panama Petrochem) का लाभ 11.02% घटा

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में पनामा पेट्रोकेम का लाभ 11.02% घट कर 4.84 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 5.44 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय भी 197.77 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.10% घट कर 176.72 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में 17.71 करोड़ रुपये के मुकाबले 42.01% बढ़ कर 25.15 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की कुल आय 805.30 करो़ड़ रुपये के मूकाबले 42.01% घट कर 751.72 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में पनामा पेट्रोकेम के शेयर शुक्रवार 20 मई को 2.25 रुपये या 3.31% की बढ़त के साथ 70.15 रुपये पर बंद हुए। कल कारोबार के दौरान यह 70.20 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 66.80 रुपये तक फिसला। इसका 52 हफ्तों के सबसे निचला स्तर 52 रुपये का रहा था। जबकि 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 82 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 21 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!