शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी (ITC) करेगी खाद्य उत्पादों का विस्तार

आईटीसी (ITC) नए क्षेत्र विशेष उत्पादों और नयी श्रेणियों में प्रवेश करने के साथ ही अपने खाद्य उत्पादों का विस्तार करेगी।

इसके लिए कंपनी को अगले तीन वर्षों में 6-8 नये संयंत्र शुरू करने की उम्मीद है। आईटीसी अगले महीने डेयरी व्हाइटनर के अलावा अपनी मौजूदा खाद्य श्रेणियों के लिए 20 से अधिक नए उत्पादों की शुरुआत करेगी। साथ ही कंपनी पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अपने भोजन विभाग के लिए 8 नये एकीकृत संयंत्र तैयार करेगी।
बीएसई में शुक्रवार को आईटीसी का शेयर 5.05 रुपये या 1.55% की बढ़त के साथ 329.95 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबार के दौरान यह 337.85 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 325.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 359.75 रुपये और निचला स्तर 268.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन 21 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!