शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) को मिला निर्यात ठेका, शेयर में बढ़त

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (एसएसडब्लू) को कनाडा विंटर व्हील्स बाजार से निर्यात ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका 17000 पहियों की आपूर्ति के लिए मिला है। कंपनी को उम्मीद है निकट भविष्य में कंपनी की ऐसे कई ठेके मिलेगे। बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स के शेयर शुक्रवार 402.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 407.45 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 414 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 402.50 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 12 बजे कंपनी के शेयर 5.80 रुपये या 1.44% की बढ़त के साथ 408 रुपये पर चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 262.70 रुपये का रहा था। 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 458 रुपये का रहा था। पिछले सप्ताह के कारोबार में यह शेयर 422.50 रुपये तक ऊपर गया था जबकि नीचे की ओर यह 401.10 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 23 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख