शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफ (Suven Life) को चार उत्पादों के लिए मिला पेटेंट, शेयर में बढ़त

सुवेन लाइफ को चार उत्पादों के लिए ऑस्ट्रेलिया, यूरेशिया, इजराइल और यूएसए में पेटेंट मिल गया है।

कंपनी को यह पेटेंट नए रासायनिक संस्थाओं में सीएनएस थेरपी के लिए कार्रवाई की व्यवस्था के माध्यम से मिला है और यह पेटेंट्स 2032,2031 और 2030 कर वैध है। बीएसई में सुवेन लाइफ के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 208 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 214.60 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 202.90 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.23 बजे कंपनी के शेयर 0.90 रुपये या 0.43% की बढ़त के साथ 208.45 रुपये पर चल रहा है। 19 फरवरी 2016 को यह 144.35 रुपये तक नीचे गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 319.45 रुपये का रहा था। पिछले सप्ताह के कारोबार यह 214.60 रुपये तक ऊपर गया था नीचे की ओर यह 201.90 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 23 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!