शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पटेल इंजीनियरिंग (Patel Engineering) को मिला 2,376.85 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर 11.11% उछले

पटेल इंजीनियरिंग को 2,376.85 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को पहला ठेका उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला नयी बीजी रेलवेलाइन परियोजना के कटरा बनीहाल सेक्शन में टनल के निर्माण के लिए मिला है। इस ठेके की कुल लागत 654.61 करोड़ रुपये है। कंपनी को दूसरा ठेका टी-15, पार्ट टनल टी-14 के निर्माण के लिए मिला है और इसकी कुल लागत 1,722.24 करोड़ रुपये है। यह दोनों ही घरेलू अनुबंध है। बीएसई में पटेल इंजीनियरिंग के शेयर आज सोमवार को अच्छी बढ़त के साथ 55.80 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 58.45 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 55.60 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.40 बजे कंपनी के शेयर 5.60 रुपये या 11.11% की शानदार बढ़त के साथ 56 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 387.1 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 23 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख