शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीम लीज सर्विसेज (Team Lease Services) का तिमाही लाभ 34.4% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में टीम लीज सर्विसेज का लाभ 34.4% बढ़ कर 9.14 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 6.83 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 529.35 करोड़ रुपये से 25.5% बढ़ कर 664.18 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का शुद्ध लाभ 24.7% घट कर 24.28 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आय 32.25 करोड़ रुपये रही थी। इस अवधि में कंपनी की कुलआ य 24.8% बढ़ कर 2,504.91 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी 2,007.07 करोड़ रुपये हो रही थी। इस अवधि में कंपनी का एबिटा 22.05 करोड़ रुपये से 17.6% बढ़ कर 25.94 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में टीम लीज सर्विसेज के शेयर सोमवार को बढ़त के साथ 930 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 961.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे का ओर यह 916.55 रुपये तक फिसला। अंत में यह 17.95 रुपये या 1.95% की बढ़त के साथ 940.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!