शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries) को 42.55 करोड़ रुपये का लाभ, शेयर में 3.60% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में मिंडा इंडस्ट्रीज का लाभ 181.60% बढ़ कर 42.55 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी को 15.11 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी का कुल आय 548.44 करोड़ रुपये से 30.79% बढ़ कर 717.31 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की बिक्री भी 538.76 करोड़ रुपये से 31.69% बढ़ कर 709.51 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आमदनी 2,232.08 करोड़ रुपये से 13.22% बढ़ कर 2,527.33 करोड़ रुपये हो गयी है। इस दौरान कंपनी का लाभ बढ़ कर 111.13 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 67.96 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। बीएसई में मिंडा इंडस्ट्रीज के आज सोमवार को अच्छी बढ़त के लाथ 1,225 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 1,249 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,145.20 रुपये तक फिसला। अंत में यह शेयर 40 रुपये या 3.60% की बढ़त के साथ 1,151.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 मई 2106)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख