शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) को 360.25 करोड़ रुपये का लाभ, शेयर में बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में टाटा पावर का लाभ 126.37% बढ़ कर 360.25 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2014-15 की आखिरी तिमाही में कंपनी को 159.14 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आमदनी 7,907.64 करोड़ रुपये के मुकबाले 18.55% बढ़ कर 9,375.16 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 167.83 करोड़ रुपये से बढ़ कर 873.35 करोड़ रुपये हो गया है। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय भी 34,144.31 करोड़ रुपये से 9.09% बढ़ कर 37,559.16 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में टाटा पावर के शेयर सोमवार 70.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 72.50 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 9.43 बजे कंपनी के शेयर 1.15 रुपये या 1.63% की बढ़त के साथ 71.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख