शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंट बेल (Orient Bell) के तिमाही लाभ में 31.89% की बढ़त

ओरिएंट बेल (Orient Bell) के तिमाही लाभ में 31.89% और वार्षिक लाभ में 70.37% की बढ़त हुई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 2.54 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 3.35 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी का लाभ 6.44 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष में कंपनी का लाभ 4.78 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की आय में भी मामूली बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी को 702.55 करोड़ रुपये की आय हुई, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 693.22 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में ओरिएंट बेल का शेयर सोमवार के 163.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 160.10 रुपये खुला है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 3.15 रुपये या 1.93% की गिरावट के साथ 160.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!