शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) को 357 करोड़ रुपये का लाभ

टोरेंट फार्मा को वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में 357 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 130 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। अमेरिकी बाजार में अच्छी बिक्री की वजह से कंपनी के लाभ में वृद्धि हुयी है। इस अवधि में कंपनी की आय 29.89% बढ़ कर 1499 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014-15 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 1,154 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 1722 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 751 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आमदनी 4653 करोड़ रुपये के मुकाबले 43.47% बढ़ कर 6676 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में टोरेंट फार्मा के शेयर आज मंगलवार को गिरावट के साथ 1,294.70 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10 बजे कंपनी के शेयर में 15.25 रुपये या 1.14% की गिरावट के साथ 1,318.30 करोड़ रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!