शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा इन्वेस्टमेंट (Tata Investment) का तिमाही लाभ 34% बढ़ा, आय में 24.5% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का लाभ 34% बढ़ कर 30.69 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2014-15 की चौथी तिमाही में कंपनी को 22.92 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय भी 31.51 करोड़ रुपये से 24.5% बढ़ कर 39.22 करोड़ रुपये हो गयी है। वहीं सालाना आधार पर कंपनी का लाभ 186.51 करोड़ रुपये से 8.6% बढ़ कर 202.61 करोड़ रुपये हो गया है। पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की आय 230.95 करोड़ रुपये 9.07% बढ़ कर 251.91 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 534 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.07 बजे कंपनी के सेयर 7.95 रुपये या 1.50% की गिरावट के साथ 520.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख