शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) का लाभ 83.93% घटा,शेयर में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में वेलस्पन कॉर्प का लाभ 83.93% घट कर 23.1 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 143.8 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी 21% घट कर 1840.9 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा 56% 181.6 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग एबिटा 57% घट कर 120.08 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी की बिक्री और उत्पादन पिछले साल के 7% के मुकाबले 5% घटा है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 227.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले कारोबारी साल के अंत 69 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 2% घट कर 8,320.4 करोड़ रुपये हो गयी है। हालाँकि कंपनी का एबिटा 9% बढ़ कर 1034.9 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग एबिटा 18% बढ़ कर 911.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में पाइप का उत्पादन सपाट रहा है। वहीं बिक्री में 5% की गिरावट आयी है। बीएसई में वेलस्पन कॉर्प के शेयर आज मंगलवार को सपाट 87.90 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 87.90 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 80.55 रुपये तक नीचे गया। पूर्वाह्न करीब 11.36 बजे कंपनी के शेयर 5.95 रुपये या 6.77% की गिरावट के साथ 81.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख