शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अलायड डिजिटल सर्विसेस (Allied Digital Services) को अंतिम तिमाही में घाटा, आय में गिरावट

अलायड डिजिटल सर्विसेस (Allied Digital Services) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 12.95 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 2.24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

इसके अलावा कंपनी की आय में भी गिरावट हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में कंपनी को 48.95 करोड़ रुपये की आय हुई, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 50.84 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में अलायड डिजिटल सर्विसेस का शेयर सोमवार के 38.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 36.00 रुपये खुला और 36.60 रुपये के उच्च स्तर तक गया। कारोबार के अंत में यह 4.05 रुपये या 10.64% की गिरावट के साथ 34.00 रुपये पर बंद हुआ । (शेयर मंथन, 24 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!