शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अहलुवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (Ahluwalia Contracts) का तिमाही और सालाना लाभ बढ़ा

अहलुवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (Ahluwalia Contracts) के तिमाही लाभ में 53.18% और सालाना लाभ में 31.62% की बढ़त हुई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में 17.43 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था, जिसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 के समान समय में कंपनी का लाभ 26.70 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2014-15 में 64.13 करोड़ रुपये था, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़ कर 84.41 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही सालाना आधार पर कंपनी की आय में भी बढ़त हुई। वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में अहलुवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स की आय 1,249.57 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष 1,059.92 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में अहलुवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स का शेयर मंगलवार के 271.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 272.00 रुपये खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 8.10 रुपये या 2.98% की बढ़त के साथ 279.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!