शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) बेचेगी कॉर्पोरेट बॉंड, जुटायेगी 4,000 करोड़ रुपये

खबरों के अनुसार टाटा पावर (Tata Power) कॉर्पोरेट बॉंड्स बेच कर 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

कंपनी इन कॉर्पोरेट बॉंडों की बिकवाली वेलस्पन समूह से अक्षय ऊर्जा परिसंपत्तियों को खरीदने के लिए कर रही है। कंपनी ने इस संबंध में कई फाइनेंशियल कंपनियों से संपर्क साधा है।
बीएसई में टाटा पावर का शेयर मंगलवार के 71.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 72.05 रुपये खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 0.55 रुपये या 0.77% की बढ़त के साथ 72.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!