शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओमैक्स (Omaxe) का लाभ 21% बढ़ा, आय 17% बढ़ी, शेयर में बढ़त

भारत की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी ओमैक्स का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में 21% बढ़ कर 24.35 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी को 20.24 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 17% बढ़ कर 484.37 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आय 413.65 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का एबिटा 9% बढ़ कर 67.58 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का एबिटा 61.77 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर देखें तो कंपनी का लाभ पिछले साल 60.07 करोड़ रुपये के मुकाबले 30% बढ़ कर 78.32 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर कंपनी की आय भी 17% 1667.78 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल कंपनी की आय़ 1431.09 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का एबिटा भी 3% बढ़ कर 276.48 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में ओमैक्स के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 153.70 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.55 बजे कंपनी के शेयर 3.70 रुपये या 2.45% की बढ़त के साथ 154.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!