शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नोवार्तिस इंडिया (Novartis India) ने शेयरों की वापस खरीद की बनायी योजना, शेयर में बढ़त

नोवार्तिस इंडिया शेयरों की वापस खरीद की योजना बना रही है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने शेयरों की बापस खरीद के अलावा बायबैक समिति के गठन और कानून के सभी लागू प्रावधानों के अनुसार मध्यवर्ती संस्थाओं की नियुक्ति प्रस्ताव पर भी विचार करेगी। बीएसई में नोवार्तिस इंडिया के शेयर मंगलवार 833.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 840 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 855 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 811 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.10 बजे कंपनी के शेयर 1.90 रुपये या 0.23% की बढ़त के साथ 835 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 2,272.68 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!