शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने किया वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस के स्पेक्ट्रम का सौदा

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस ने एक साझे बयान में बीएसई को बताया है कि भारती एयरटेल वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस के स्पेक्ट्रम को इस्तेमाल करने का अधिकार खरीदेगी।

दोनों कंपनियों ने इस संबंध में अंतिम समझौता कर लिया है। भारती एयरटेल ने वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस को बिहार, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मिले 1800 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का सौदा 4,428 करोड़ रुपये में किया है।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर मंगलवार के 345.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 346.00 रुपये खुला और 350.75 रुपये के उच्च स्तर तक गया है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 4.00 रुपये या 1.16% की बढ़त के साथ 349.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!