शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी, शेयर में मजबूती

जायडस कैडिला को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से वोरिकोनाजोल दवा की बिक्री की मंजूरी मिल गयी है।

यह दवा 50 एमजी और 200 एमजी में उपलब्ध होगी। इस दवा का उत्पादन कंपनी के बाद्दी में स्थित निरुपण उत्पादन सुविधा से होगा। इस दवा का उपयोग फंगल संक्रमण के इलाज के लिए किया जायेगा। बीएसई में कैडिया जायडस के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 320 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 323.05 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 318.20 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.05 बजे कंपनी के शेयर 1.45 रुपये या 0.46% की बढ़त के साथ 319.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख