शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की सहायक कंपनी ने शुरू की अपनी सहायक कंपनी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की सहायक कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा साउथ अफ्रीका ने नाइजीरिया में अपनी एक सहायक कंपनी महिंद्रा वेस्ट अफ्रीका शुरू की है।

इस नयी कंपनी को पश्चिम अफ्रीका क्षेत्र में महिंद्रा ब्रांड को बढ़ावा देने और इसका विस्तार करने के लिए शुरू किया गया है। इनमें ऑटो, ट्रैक्टर, 3 और 2 पहिये वाले वाहनों, निर्माण उपकरण, ट्रक और बसों के उत्पाद और व्यापार शामिल हैं।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर मंगलवार के 1,296.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 1,297.10 रुपये खुला और 1,315.00 रुपये के उच्च स्तर तक गया। करीब सवा 1 बजे कंपनी का शेयर 7.25 रुपये या 0.56% की बढ़त के साथ 1,303.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!