शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बॉश (Bosch) का लाभ 30.87% बढ़ा, आय 11.68% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में बॉश का शुद्ध लाभ 287.45 करोड़ रुपये से 30.87% बढ़ कर 376.04 करोड़ रुपये हो गया है।

इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 11.68% बढ़ कर 2,816.27 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी की कुल आय 2,521.65 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 1245.92 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आय 10,995.39 करोड़ रुपये रही है। बीएसई में बॉश के शेयर आज बुधवार को 21,404.85 रुपये पर खुला। दोपहर तक के कारोबार में यह 22,133.95 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 21,309.30 रुपये तक फिसला। दोपहर करी 2.25 बजे कंपनी के शेयर 500.25 रुपये या 2.36% की बढ़त के साथ 21,727.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!