शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo hospitals) का तिमाही लाभ घटा, सालाना लाभ बढ़ा

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo hospitals) के तिमाही लाभ में 2.12% की गिरावट और सालाना लाभ में 6.59% की बढ़त हुई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 में 346.59 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी का लाभ 369.44 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में 77.33 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था, जिसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 के समान समय में कंपनी का लाभ घट कर 75.69 करोड़ हो गया। साथ ही सालाना आधार पर कंपनी की आय में भी 17.77% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में अपोलो हॉस्पिटल्स की आय 5,409.07 करोड रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष 4,592.79 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर मंगलवार के 1,362.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को बढ़त के साथ 1,369.00 रुपये खुला और 1,373.10 रुपये के उच्च स्तर तक गया। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 6.50 रुपये या 0.48% की गिरावट के साथ 1,356.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!