शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हेडलबर्गसीमेंट इंडिया (Heidelbergcement India) के तिमाही लाभ में 196.34% की बढ़त

हेडलबर्गसीमेंट इंडिया (Heidelbergcement India) के तिमाही लाभ में 196.34% की जबरदस्त बढ़त हुई है।

मगर साथ ही कंपनी की तिमाही आय में 0.1% की मामूली गिरावट आयी है। कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में 8.2 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था, जिसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 के समान समय में कंपनी का लाभ बढ़ कर 24.3 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में हेडलबर्गसीमेंट की आय 405.6 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में 406.2 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में हेडलबर्गसीमेंट इंडिया का शेयर मंगलवार के 93.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को बढ़त के साथ 96.30 रुपये खुला और 99.00 रुपये के उच्च स्तर तक गया। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 3.80 रुपये या 4.06% की बढ़त के साथ 97.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख