शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलम टिम्बर प्रोडक्ट्स (Mangalam Timber Products) का तिमाही और वार्षिक घाटा बढ़ा, शेयर गिरा

मंगलम टिम्बर प्रोडक्ट्स (Mangalam Timber Products) के तिमाही और वार्षिक घाटे में बढ़त हुई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 में 10.07 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी का घाटा बढ़ कर 12.64 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में 0.06 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, जिसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 के समान समय में कंपनी का घाटा बढ़ कर 1.97 करोड़ हो गया। साथ ही सालाना आधार पर कंपनी की आय कम हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में मंगलम टिम्बर की आय 39.42 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष 40.56 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में मंगलम टिम्बर का शेयर मंगलवार के 27.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 27.95 रुपये खुला, जो कि कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर भी रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.45 रुपये या 5.29% की गिरावट के साथ 25.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख