शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) का तिमाही लाभ घटा, सालाना लाभ बढ़ा

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) के तिमाही लाभ में 19.65% की गिरावट और सालाना लाभ में 20.36% की बढ़त हुई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 और इसकी अंतिम तिमाही में क्रमश: 402.47 करोड़ रुपये और 138.96 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इसकी तुलना में कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम में क्रमश: 484.43 करोड़ रुपये और 116.13 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। साथ ही वार्षिक आधार पर कंपनी की आय में भी 16.50% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 में गोदरेज इंडस्ट्रीज की आय 10,753.15 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष में 9,229.89 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर बुधवार के 348.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को गिरावट के साथ 341.05 रुपये खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 5.00 रुपये या 1.43% की गिरावट के साथ 343.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!