शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिटी केबल नेटवर्क (Siti Cable Network) का तिमाही लाभ 24.06 करोड़ रुपये

सिटी केबल नेटवर्क (Siti Cable Network) को पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के 34.12 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में 24.06 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

साथ ही कंपनी के वार्षिक घाटे में कमी आयी है। कंपनी वित्त वर्ष 2015-16 में 1.71 करोड़ रुपये के घाटे में रही, जबकि कंपनी को पिछले वर्ष 109.09 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। साथ ही वार्षिक आधार पर कंपनी की आय में भी 31.23% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 में सिटी केबल की आय 1,188.91 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष में 905.92 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में सिटी केबल का शेयर बुधवार के 38.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 39.20 रुपये खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह बिना बढ़त या गिरावट के 38.05 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!