शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिमको (Cimmco) का तिमाही और सालाना नुकसान घटा

सिमको (Cimmco) को पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही के 3.77 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में 3.48 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

साथ ही कंपनी के वार्षिक घाटे में भी कमी आयी है। कंपनी वित्त वर्ष 2015-16 में 11.83 करोड़ रुपये के घाटे में रही, जबकि कंपनी को पिछले वर्ष 25.77 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसके अलावा वार्षिक आधार पर कंपनी की आय में 109.28% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 में सिमको की आय 67.18 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष में 32.10 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में सिमको का शेयर बुधवार के 69.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को कमजोरी के साथ 67.55 रुपये खुला है। करीब पौने 11 बजे सिमको का शेयर 1.65 रुपये या 2.38% की गिरावट के साथ 67.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख