शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स (Nila Infrastructures) के तिमाही और वार्षिक लाभ में बढ़त

नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स (Nila Infrastructures) के तिमाही लाभ में 17.88% और सालाना लाभ में 41.41% की बढ़त हुई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 4.92 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में 5.80 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके साथ ही कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 में 17.04 करोड़ रुपये का लाभ हुआ, जबकि कंपनी को पिछले वर्ष 12.05 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इसके अलावा नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स की वार्षिक आय में भी 47.22% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी की आय 183.10 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष में 124.37 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स का शेयर बुधवार के 12.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को गिरावट के साथ 12.60 रुपये खुला है। आज बाजार में तेजी के बावजूद कारोबार के दौरान यह लाल रेखा से नीचे ही रहा है। करीब सवा 1 बजे कंपनी के शेयर में 0.26 रुपये या 2.03% की गिरावट के साथ 12.54 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!