शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडो-नेशनल (Indo-National) के तिमाही और वार्षिक लाभ में गिरावट

इंडो-नेशनल (Indo-National) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 3.30 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में 1.08 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इस बीच कंपनी की आय 5.87% की बढ़त के साथ 69.20 करोड़ रुपये हो गयी, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में 65.36 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 28.92 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 16.94 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इंडो-नेशनल की वार्षिक आय में भी 2.17% की मामूली बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी की आय 329.06 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष में 322.07 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में इंडो-नेशनल का शेयर बुधवार के 777.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को गिरावट के साथ 791.50 रुपये खुला। आज कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 803.75 रुपये और निचला स्तर 753.00 रुपये रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 6.60 रुपये या 0.85% की गिरावट के साथ 770.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!