शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) को 95.28 करोड़ रुपये का लाभ

अदाणी ट्रांसमिशन को वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में 95.28 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।

वित्त वर्ष 2014-15 की चौथी तिमाही में कंपनी को 12.92 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आमदनी 123.88 करोड़ रुपये के मुकाबल चार गुना बढ़ कर 638.12 करोड़ रुपये हो गयी। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 357.73 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 6.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय बढ़ कर 2197.01 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2014-15 के अंत में कंपनी की आय 135.34 करोड़ रुपये रही थी। बेहतर तिमाही नतीजों के बाद भी बीएसई में अदाणी ट्रांसमिशन के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। यह शेयर आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 30.40 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.43 बजे कंपनी के शेयर 0.05 रुपये या 0.16% की गिरावट के साथ 30.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!