शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेपी इन्फ्राटेक (Jaypee Infratech) को 115.62 करोड़ रुपये का घाटा, शेयर में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में जेपी ग्रुप की सहायक कंपनी जेपी इन्फ्राटेक को 115.62 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

वित्त वर्ष 2014-15 46.78 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि कंपनी की आमदनी 56.50% बढ़ कर 1236.41 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आय 790.02 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 298.41 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 350.44 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी घट कर 2,888.32 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आमदनी 3,254.88 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में जेपी इन्फ्राटेक के शेयर आज शुक्रवार को 5.70 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.25 बजे कंपनी के शेयर 0.02 रुपये या 0.35% मामूली गिरावट के साथ 5.72 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!